Showing posts with label जानिए : सेना में भर्ती के लिए ‘ऑन लाईन’ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया .... Show all posts
Showing posts with label जानिए : सेना में भर्ती के लिए ‘ऑन लाईन’ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया .... Show all posts

Wednesday, 27 April 2016

जानिए : सेना में भर्ती के लिए ‘ऑन लाईन’ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया व कुछ विशेष सावधानियां...


जानिए : सेना में भर्ती के लिए ‘ऑन लाईन’ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया व कुछ विशेष सावधानियां
-राजेश कश्यप

नौजवान मित्रो! अगर आप सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का जज्बा आपके अन्दर है तो हम आपके हौंसले और जज्बे को सलाम करते हैं। 

आपको पता होगा कि पहले सेना में खुली (ओपन) भर्ती होती थी और कोई भी नौजवान सीधे भर्ती स्थल पर निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर जाकर सेना की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकता था। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। अब सेना में भर्ती होने के इच्छुक नौजवानों को ‘ऑन लाईन’ रजिस्नट्रेशन करवाना पड़ेगा। ऑन लाईन रजिस्नट्रेशन करवाने के बाद ही एडमिड कार्ड निकाला जा सकेगा और उसके बाद भर्ती प्रक्रिया में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार शामिल होना होगा। इसकी शुरूआत पिछले दिनों पानीपत में हुई भर्ती से की जा चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया में अनेक नौजवान सॉफ्टवेयर की कुछ कमियों के कारण अपना रजिस्नट्रेशन करवाने से वंचित रह गए थे। अब इस सॉफ्टवेयर की पूर्व में आई कमियों को दूर कर लिया गया है और इसके लिए भर्ती फार्म के फार्मेट में आमूल-चूल परिवर्तन किए गए हैं। इन परिवर्तनों और कुछ विशेष सावधानियों की जानकारी यहां देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि कोई भी नौजवान किसी जानकारी के अभाव में सेना की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित न रह जाए।
सेना में भर्ती के लिए ‘ऑन लाईन’ प्रक्रिया

1. सबसे पहले सेना भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन पेज खोलें।





2. इस पेज को खोलते ही आपको कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश की सूची मिलेगी।
 इन दिशा निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ने के बाद आगे कन्टीन्यू करें।
3. इसके बाद एक बॉक्स खुलेगा, इसमें पूछी गई व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।

4. आप सावधानी से हर जानकारी भरें। प्रमाण पत्रों में दर्ज नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारियां ही ज्यों के त्यों भरें।
5. आप जो ईमेल, फोन नंबर आदि दर्ज कर रहे हैं, वह एक्टिव होना चाहिए।
6. जब यह तय कर लें कि सभी कॉलमों में दी गई जानकारी एकदम सही है तब ही ‘सबमिट’/‘सेव’ टैब पर क्लिक करें।
7. पंजीकरण होते ही आपके ईमेल व मोबाईल नंबर पर ओटीपी (वन टाईम पासवर्ड) आएगा।
8. इसके बाद आगे की प्रक्रिया के लिए ओटीपी (वन टाईम पासवर्ड) दर्ज करके आगे बढ़ें।
9. इसके बाद आप अपनी प्रोफाईल कम्पलीट करें।
10. पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत ध्यान रहे कि आपकी ईमेल आईडी ही आपका इस वेबसाईट के लिए यूजन नेम होगा।
11. अपना 10 अंकों तक का निर्धारित पासवर्ड पूरी सावधानी के साथ रखें।
12. सेना का भर्ती कार्यक्रम वर्ष 2016-17 के लिए निम्न प्रकार से रहेगा। 

आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ....
जयहिन्द....जय भारत...वन्देमातरम!!!!